लाइव न्यूज़ :

चीन में कनाडा के नागरिक के खिलाफ दर्ज जासूसी के मामले की सुनवाई पूरी

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:05 IST

Open in App

देनदोंग (चीन), 19 मार्च (एपी) चीन ने कनाडा के उन दो नागरिकों में से एक के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई शुक्रवार को पूरी कर ली, जिन्हें दो साल पहले कनाडा में चीन की दूरसंचार कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी की गिरफ्तारी के बदले में गिरफ्तार किया गया था।

कनाडा ने कहा है कि उसके राजनयिक अधिकारियों को चीन सरकार की गोपनीय जानकारी चुराने के आरोपी माइकल स्पावोर के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

चीन में स्थित कनाडा के दूतावास के मिशन उप प्रमुख जिम निकेल ने कहा कि स्पावोर के वकील ने उन्हें बताया है कि शुक्रवार दोपहर मामले की सुनवाई पुरी हो गई है। अभी कोई फैसला नहीं आया है। निकेल ने स्पावोर की निजता की रक्षा के नियमों का हवाला देते हुए और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

देनदोंग की एक अदालत ने वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि उसने जासूसी और अवैध तरीके से सरकारी गोपनीय जानकारी विदेश भेजने के मामले में स्पावोर के खिलाफ बंद कमरे में सुनवाई की है।

अदालत ने कहा कि स्पावोर और उनके वकील सुनवाई के समय अदालत में मौजूद रहे। अदालत ''कानून के हिसाब से तय तिथि'' पर इस मामले पर फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में चीन की ख्वावे दूरसंचार कंपनी की अधिकारी मेंग वांगझू को अमेरिका के अनुरोध पर कनाडा के वेंकुवर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके कुछ दिन बाद चीन ने कनाडा के दो नागरिकों स्पावोर और माइकल कोवरिग को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कोवरिग के खिलाफ सोमवार के एक अदालत में सुनवाई होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल