लाइव न्यूज़ :

हत्या के मामले में भारत में वांछित जयसुख रणप्रिय के प्रत्यर्पण पर मई 2022 में होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:32 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 18 जून हत्या और करीब 50 अपराधों में भारत में वांछित जयसुख रणप्रिय लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में अगले साल मई में प्रत्यर्पण के मुकदमे का सामना करने वाला है।

उसे जयेश पटेल (41) के नाम से भी जाना जाता है। उसने जमानत की अर्जी नहीं दी थी और दक्षिण पूर्व लंदन की बेलमार्श जेल में कैद है।

ब्रिटेन की क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने इस हफ्ते बताया कि अदालत में उसकी अगली पेशी वीडियो लिंक के माध्यम से 14 जुलाई के लिए निर्धारित है।

सीपीएस ने बताया, ‘‘रणप्रिय के प्रत्यर्पण पर सुनवाई 26 मई 2022 से शुरू हो रहे तीन हफ्तों के लिए तय की गई है। रणप्रिय ने जमानत की अर्जी नहीं दी है इसलिए उसे जेल में ही रहना होगा।

’’

लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबिक रणप्रिय को 16 मार्च को दक्षिण लंदन से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ उसी दिन भारतीय अधिकारियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी किया गया था।

अप्रैल 2018 में हुई हत्या के मामले में भारतीय अधिकारियों की ओर से उसके अस्थायी प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन को एक अनुरोध प्राप्त हुआ था।

इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब