लाइव न्यूज़ :

साइप्रस की शीर्ष अदालत में ब्रिटिश नागरिक के दुष्कर्म के झूठे दावों पर सजा को लेकर सुनवाई

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:08 IST

Open in App

निकोसिया, 16 सितंबर (एपी) साइप्रस में छुट्टी बिताने के दौरान 2019 में करीब एक दर्जन इजराइली नागरिकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का झूठा दावा करने वाली एक ब्रिटिश महिला को मिली साढ़े चार महीने कैद की सजा के खिलाफ उसके वकीलों ने देश के सर्वोच्च न्यायालय में अपील की है। याचिकाकर्ता ने सजा रद्द करने का अनुरोध किया है।

महिला की तरफ से बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान पेश हुए एक विधिवेत्ताओं के दल ने दलील दी कि निचली अदालत को महिला के दुष्कर्म के दावे से पलटने वाले लिखित बयान को साक्ष्य के तौर पर स्वीकार नहीं करना चाहिए क्योंकि महिला को सात घंटों तक पुलिस थाने में बिना वकील या दुभाषिये की मौजूदगी में रखने के बाद इसे हासिल किया गया था।

ब्रिटिश वकील लीविस पावर ने कहा कि महिला उस वक्त 19 साल की थी और तनाव से गुजर रही थी तथा उस पर “अविश्वसनीय” तौर पर पलटने के लिये दबाव डाला गया था।

इसके अलावा, टीम ने कहा कि निचली अदालत के “अभद्र” न्यायाधीश महिला को “निष्पक्ष सुनवाई” प्रदान करने में विफल रहे, क्योंकि उन्होंने बचाव पक्ष के वकीलों को महिला के दावों का समर्थन करने वाले सबूत पेश करने का मौका नहीं दिया।

मुख्य अभियोजक एडमोस डेमोस्थेनस ने हालांकि ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि सरकार “मूल निर्णय की शुद्धता का समर्थन करेगी” और इसके साथ खड़ी है।

महिला ने कहा था कि जुलाई 2019 में एक तटीय रिसॉर्ट शहर के एक होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था और पुलिस पूछताछ के दौरान 10 दिन बाद उसे बयान वापस लेने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद 15-20 वर्ष की आयु के सभी इजराइलियों को तब रिहा कर दिया गया और उन्हें घर लौटने की अनुमति दे दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल