लाइव न्यूज़ :

मंदिर में नमाज़ पढ़ कर धार्मिक विवाद फैलाने के आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को

By भाषा | Updated: November 20, 2020 00:16 IST

Open in App

मथुरा, 19 नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में नन्दबाबा मंदिर में नमाज़ पढ़ने और उसके बाद नमाज़ पढ़ने के फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर धार्मिक विवाद फैलाने के आरोपी दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके मित्र मोहम्मद चांद की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि बुधवार को अपर जिला न्यायाधीश (द्वितीय) महेंद्र नाथ की अदालत में सुनवाई के समय मामले के जांचकर्ता के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण जांच संबंधी कागजात पेश ना हो पाने की वजह से सुनवाई टाल दी गई थी।

गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके मित्र मोहम्मद चांद ने कथित रूप से 84 कोस की यात्रा के दौरान नन्दगांव के नन्दबाबा मंदिर में पहुंचकर बिना अनुमति नमाज पढ़ी और उससे संबंधित कई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए, जिसके बाद मंदिर के सेवायतों तथा वहां की जनता में आक्रोश फैल गया।

इसके बाद तत्कालीन सेवायतों ने मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस के विशेष जांच दल ने फैजल खान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना