लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया से मुआवजे की मांग कर रहे पांच लोगों की याचिका पर जापान में सुनवाई

By भाषा | Updated: October 14, 2021 11:40 IST

Open in App

तोक्यो, 14 अक्टूबर (एपी) जापान की एक अदालत पांच लोगों की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनसे उत्तर कोरिया के ‘‘ धरती का स्वर्ग ’’ होने का वादा किया गया था, लेकिन उन्होंने वहां केवल मानवाधिकारों के उल्लंघन का ही अनुभव किया। इस खराब अनुभव के लिए अब ये पांचों व्यक्ति उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

याचिकाकर्ताओं के वकील केंजी फुकुदा के अनुसार, तोक्यो की जिला अदालत के किम जोंग-उन को तलब करने के लिए राजी होने के बाद ही यह सुनवाई संभव हो पाई। हालांकि उन्हें किम के पेश होने और अदालत के आदेश देने पर भी मुआवजा मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन फुकुदा को उम्मीद है कि यह मामला उत्तर कोरिया के जिम्मेदारी लेने तथा राजनयिक संबंधों को सामान्य बनाने से जापान और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत के लिए एक मिसाल कायम कर सकता है।

कोरियाई प्रायद्वीप के जापान के उपनिवेशीकरण के दौरान लाखों कोरियाई जापान आए थे, जिनमें से कुछ लोग जबरन, खानों तथा कारखानों में काम करने के लिए आए थे। यह एक ऐसा अतीत है जो अब भी जापान और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों को प्रभावित करता है।

पांच व्यक्तियों ने यह उक्त मुकदमा 2018 में दायर किया था। पांचों याचिकाकर्ता में से चार मूलनिवासी कोरियाई और एक जापानी महिला है। महिला ने एक कोरियाई नागरिक से विवाह किया और उनके एक बेटी भी है। ये सभी लोग उत्तर कोरिया से जापान लौट आए हैं। महिला ने कहा ‘‘अगर हमें उत्तर कोरिया के बारे में असलियत पता होती तो हममें से कोई भी वहां नहीं जाता। ’’ उसका दावा है कि उसे उत्तर कोरिया में 43 साल तक बंद करके रखा गया। 2003 में वह किसी तरह वहां से निकल पाई।

याचिका में उत्तर कोरिया से बतौर मुआवजा 10 करोड़ येन (900,000 डॉलर) की मांग की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल