लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की हेरफेर के मामले में सजा के खिलाफ याचिका पर सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: April 5, 2021 11:00 IST

Open in App

पुत्रजय (मलेशिया), पांच अप्रैल (एपी) मलेशिया की एक अदालत ने सरकार द्वारा संचालित रणनीतिक विकास कंपनी 1एमडीबी (मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद) की सरकारी निवेश निधि में हेरफेर से जुड़े मामले में देश के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को दोषी ठहराए जाने और 12 साल की सजा दिए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई आरंभ की।

एक उच्च न्यायालय ने आठ महीने पहले नजीब को सत्ता के दुरुपयोग, अमानत में खयानत और धनशोधन का दोषी पाया था। वह दोषी ठहराए गए मलेशिया के पहले नेता हैं। इसी मामले के कारण 2018 में उनकी सरकार गिर गई थी।

नजीब ने कहा कि उन्हें ठग बैंकरों ने गुमराह किया और उनके खिलाफ दर्ज मामला राजनीतिक है।

नजीब के खिलाफ 1एमडीबी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के कई मुकदमे चल रहे हैं। इन घोटाले के संबंध में अमेरिका और कई अन्य देशों में जांच शुरू हुई हैं। अमेरिका के जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि 1एमडीबी से 4.5 अरब डॉलर से अधिक की राशि चुराई गई और नजीब के सहयोगियों ने धनशोधन किया।

नजीब (67) सोमवार सुबह ‘कोर्ट ऑफ अपील’ पहुंचे, लेकिन उन्होंने संवाददाताओं से बात नहीं की। नजीब ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है और याचिका पर सुनवाई लंबित रहने तक उनकी सजा निलंबित की गई है।

इस मामले में उनकी पत्नी और उनकी पार्टी एवं पूर्व सरकार के कई अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला