दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:25 IST2021-05-26T18:25:00+5:302021-05-26T18:25:00+5:30

Hearing begins in corruption case against former South African President | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई शुरू

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई शुरू

जोहानिस्बर्ग, 26 मई (एपी) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई बुधवार को शुरू हुई।

भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई उनके कुछ कथित अपराधों के 25 साल से अधिक समय बाद शुरू हुई है। वर्ष 2009 से 2018 तक राष्ट्रपति रहे जुमा ने पीटरमारित्सबर्ग उच्च न्यायालय में भ्रष्टाचार,धोखाधड़ी, कर चोरी और धनशोधन के लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराये जाने का अनुरोध किया।

जुमा पर फ्रांसीसी कंपनी थेल्स के साथ हथियारों का सौदा करने के लिए रिश्वत लेने का भी आरोप है। दक्षिण अफ्रीका ने 1999 में कंपनी के साथ अरबों डॉलर के हथियारों के सौदे पर हस्ताक्षर किये थे।

जुमा 1999 से 2005 तक दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति थे और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच उन्हें पद से हटा दिया गया था। जुमा पहली बार 2005 में भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे थे लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के बीच उनके खिलाफ आरोपों को कई बार वापस लिया गया।

यदि उन्हें दोषी पाया जाता है 79 वर्षीय जुमा को 25 साल की जेल हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hearing begins in corruption case against former South African President

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे