लाइव न्यूज़ :

जासूसी मामले में दो आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:32 IST

Open in App

वारसा, एक जून (एपी) चीन के लिए जासूसी करने के आरोपी दो लोगों के खिलाफ मंगलवार को यहां सुनवाई हुई। इन दो आरोपियों में पोलैंड में हुवावेई का पूर्व बिक्री निदेशक एक चीनी नागरिक और एक पोलिश साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल हैं।

इन दोनों व्यक्तियों वेइजिंग वांग और पिओट्र दुर्बाजलो ने उन्हें दोषी नहीं ठहराये जाने का अनुरोध किया है।

पोलैंड की राजधानी में मंगलवार के सत्र की शुरुआत में, एक अभियोजक ने अनुरोध किया कि कुछ सबूतों की वर्गीकृत प्रकृति के कारण सुनवाई को गुप्त रूप से आयोजित किया जाए।

बचाव पक्ष के वकीलों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आरोपों की प्रकृति के लिए आवश्यक है कि कार्यवाही पारदर्शी हो। वांग और दुर्बाजलो ने कहा कि वे खुली सुनवाई (ओपन ट्रायल) चाहते हैं।

वांग और दुर्बाजलो को जनवरी 2019 में पोलिश अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था और चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई के लिए व्यापारिक सौदों की आड़ में चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया था।

प्रौद्योगिकी और व्यापार वर्चस्व को लेकर अमेरिका और चीन के बीच व्यापक खींचतान के बीच इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था।

वांग गिरफ्तारी के बाद से हिरासत में है। आंतरिक सुरक्षा एजेंसी सहित सरकारी एजेंसियों के लिए एक पूर्व साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, दुर्बाजलो को छह महीने की हिरासत के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला