लाइव न्यूज़ :

चुनाव में अधिक धन खर्च संबंधी मामले में सारकोजी के खिलाफ सुनवाई पूरी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:47 IST

Open in App

पेरिस, 22 जून (एपी) फ्रांस में 2012 में अपनी असफल चुनावी मुहिम में प्रचार अभियान के दौरान कानून तोड़ने के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी के खिलाफ करीब एक महीना चली सुनवाई पूरी हो गयी है।

बाद के तारीख में इस मामले में फैसला सुनाया जायेगा। अभियोजनकर्ताओं ने इसके लिए छह महीने की जेल के साथ छह महीने की निलंबित सजा और 3,750 यूरो के जुर्माने की मांग की है। सारकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति थे। हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार किया है। उन पर पुनर्निर्वाचन में खर्च की अधिकतम वैध राशि 2.25 करोड़ यूरो से करीब दोगुनी राशि खर्च करने का आरोप है। इस चुनाव में वह समाजवादी फ्रैंकोइस ओलांद से हार गये थे।

इससे पहले एक अन्य मामले में उन्हें एक मार्च को भ्रष्टाचार और अपने प्रभाव के इस्तेमाल के आरोपों पर दोषी ठहराया गया था। पिछले सप्ताह सुनवाई के दौरान अभियोजनकर्ताओं ने कहा कि सारकोजी 2012 के चुनाव प्रचार अभियान के हफ्तों पहले यह जानते थे कि चुनाव प्रचार में खर्च की रकम फ्रांसिसी कानून के तहत तय वैधानिक राशि से अधिक हो रही है। अभियोजनकर्ताओं ने उन पर अपने अकाउंटेंट की दो चेतावनियों को भी नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। इसके बजाय उन्होंने ऐसे निर्देश दिये जिसके चलते रकम खर्च हुई और उसे निगरानी प्रणाली के तहत भी नहीं लाया गया।

हालांकि पिछले सप्ताह पेरिस की अदालत में पेशी के दौरान उन्होंने इन आरोपों से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव प्रचार में अतिरिक्त धन खर्च नहीं हुआ लेकिन इसके बजाय इससे अन्य लोगों को अमीर होने में मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल