लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 का टीका लेने वालों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही

By भाषा | Updated: February 20, 2021 09:53 IST

Open in App

सिंगापुर, 20 फरवरी सिंगापुर में कोविड-19 से बचाव के लिए फाइज़र टीके की पहली खुराक लेने वाले एक बुजुर्ग की मौत की घटना के बाद देश में टीका लेने वाले लाभार्थियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाएगी, उनके आंकड़े एकत्र किए जाएंगे और उसके आधार पर टीकाकरण कार्यक्रम के लिए मानकों में सुधार किया जाएगा।

‘‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’’की खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री जेन किम योंग ने शनिवार को कहा ‘‘मैं देश वासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि न केवल स्थानीय स्तर पर हम आंकड़ों पर नजर रखेंगे बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हम यह देखेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह सतत प्रक्रिया और अधिक बेहतर तथा सुरक्षित हो सके।’’

गौरतलब है कि 72 वर्षीय एक बुजुर्ग को तानतोक सेंग अस्पताल में टीके की पहली खुराक देने के बाद गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया था। उन्हें कैंसर, उच्च रक्तचाप तथा अन्य बीमारियां भी थीं।

जेन के अनुसार, अस्पताल ने शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मरीज को टीके की वजह से दिल का दौरा पड़ा।

उन्होंने बताया, ‘‘टीकाकरण से पहले व्यक्ति से उसके स्वास्थ्य के बारे में लंबी पूछताछ की जाती है। यह ऐहतियात बरतने के लिए होता है। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक व्यक्ति को चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाता है। उनसे फिर पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया जाता है कि सब कुछ ठीक है या नहीं। साथ ही लाभार्थी को यह भी बताया जाता है कि अगर प्रतिकूल प्रभाव हो तो वह क्या करे।’’

उन्होंने बताया कि टीका लेने वाले लाभार्थियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाएगी, उनके आंकड़े एकत्र किए जाएंगे और उसके आधार पर टीकाकरण कार्यक्रम के लिए मानकों में सुधार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें