लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री भेजे गए छुट्टी पर

By भाषा | Updated: June 9, 2021 14:02 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, नौ जून (एपी) दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

मखिजे पर आरोप है कि सरकारी अनुबंध में अनियमितता के जरिए एक कंपनी को 1.1 करोड़ डॉलर का भुगतान किया गया था। इस कंपनी का संबंध मखिजे के लिए काम करने वाले दो लोगों से है।

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए चलाए जा रहे अभियान का नेतृत्व ज्वेली मखिजे ही कर रहे हैं।

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि अनुबंध को लेकर लगे भ्रष्टाचार के मामले की जांच पारदर्शी तरीके से हो और मखिजे इसमें सहयोग करें, इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के उनके कार्यभार से मुक्त कर छुट्टी पर भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि तब तक देश के पर्यटन मंत्री कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री का काम संभालेंगे।

इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच इकाई ने अभी तक कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है, लेकिन मखिजे के नेतृत्व वाले स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अनुबंध में काफी अनियमितताएं पाईं गयीं हैं। मखिजे ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि इस अनुबंध से उन्हें निजी तौर पर कोई फायदा नहीं हुआ है।

दरअसल, कोविड-19 महामारी के दौरान संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने को लेकर डिजिटल वाइब्स नामक कंपनी के साथ एक अनुबंध किया गया था। मखिजे के पूर्व निजी सहायक और पूर्व प्रवक्ता इस कंपनी से जुड़े हुए हैं।

ऐसे भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि मखिजे के बेटे को इस अनुबंध से लाभ हुआ है। दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में जुटी हुई टीम के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला