लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना में टीकाकरण पर विवाद के बीच स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

By भाषा | Updated: February 20, 2021 08:56 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 20 फरवरी (एपी) कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह से बाहर के लोगों को टीके दिए जाने पर विवाद के बीच अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टों फर्नांडीज ने स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देने के लिए कहा है।

स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगा है कि उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह में नाम नहीं होने के बावजूद एक जाने-माने स्थानीय पत्रकार को टीका दिए जाने की सिफारिश की थी।

राष्ट्रपति ने अपने ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ से स्वास्थ्य मंत्री गिनीज गोंजालेज गार्सिया को इस्तीफा देने का निर्देश देने के लिए कहा। गार्सिया सरकार की कोविड-19 से निपटने की रणनीति का प्रभार भी संभाल रहे थे।

गोंजालेज गार्सिया ने इस्तीफे के अनुरोध के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन एक अधिकारी ने बताया कि वह अब सरकार का हिस्सा नहीं है।

एक पत्रकार होरासिओ वेरबिट्सकी ने कहा था कि उन्होंने मंत्री गार्सिया से टीकाकरण का अनुरोध किया था और मंत्री ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय बुलाया और वहां शुक्रवार को उन्हें स्पूतनिक वी के टीके की खुराक दी गयी।

अर्जेंटीना में यह कोई इक्का-दुक्का मामला नहीं है। ऐसे कई मामले आए हैं कि मेयर, सांसदों, कार्यकर्ताओं, सत्ता के करीबी लोगों को टीके दिए गए जबकि प्राथमिकता समूह में उनका नाम नहीं था। हालांकि प्राथमिकता के तहत देश में सबसे पहले डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को टीके दिए जाने हैं।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से 20 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 50,857 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!