लाइव न्यूज़ :

द अफ्रीका में छात्र को शौचालय के गड्ढे में भेजने पर हेडमास्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:19 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 17 मार्च (एपी) दक्षिण अफ्रीका में 11 वर्षीय एक छात्र को शौचालय के गड्ढे में जाने के लिए बाध्य करने पर एक स्कूल के हेडमास्टर पर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

स्थानीय समाचार पत्रों के मुताबिक हेडमास्टर का फोन शौचालय के गड्ढे में गिर गया था और उसे निकालने के लिए उसने छात्र को भेजा।

ईस्टर्न केप प्रांत में स्थित लुथूथू जूनियर माध्यमिक स्कूल के हेडमास्टर लुबेको मगानडेला को नौकरी को से निकाल दिया गया है और अनुशासनात्मक सुनवाई के लिए ले जाने से पहले अधिकारी घटना की छानबीन कर रहे हैं।

घटना इस महीने की शुरुआत में हुई थी जब मगानडेला ने स्कूल के शौचालय में गलती से अपना फोन गिरा दिया था।

आरोप है कि उसने फोन को निकालने के लिए छात्र को रस्सी के सहारे लटका कर शौचालय के गड्ढे में भेजा। छात्र को फोन नहीं मिला और वह गंदगी से सना हुआ बाहर निकला।

हेडमास्टर ने छात्र को इस काम के लिए 200 रैंड (13 डॉलर) देने के वादा किया था लेकिन केवल 50 रैंड (तीन डॉलर) ही दिए।

छात्र की दादी ने दक्षिण अफ्रीकी समाचार पत्र ‘ग्राउंड अप’ से कहा कि वह खुश हैं कि मामले की छानबीन हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना