लाइव न्यूज़ :

जापान की तोशिबा कंपनी के प्रमुख ने पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 09:51 IST

Open in App

तोक्यो, 14 अप्रैल (एपी) तोशिबा कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष नोबुआकी कुरुमतानी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इससे एक सप्ताह पहले जापान की तकनीकी एवं निर्माण क्षेत्र की इस बड़ी कंपनी की ओर से कहा गया था कि वह एक वैश्विक कोष से मिले अधिग्रहण के प्रस्ताव पर विचार कर रही है जहां कुरुमतानी पहले काम करते थे।

तोक्यो स्थित तोशिबा की ओर से एक बयान में कहा गया कि कुरुमतानी ने बुधवार को कंपनी के बोर्ड की एक बैठक में इस्तीफा दिया जो मंजूर कर लिया गया।

वर्ष 2018 में तोशिबा के मुख्य कार्यकारी के तौर पर पदभार संभालने से पहले कुरुमतानी, ‘सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स’ के जापान में कामकाज के प्रमुख थे।

सीवीसी ने ही तोशिबा के अधिग्रहण के लिए पिछले सप्ताह प्रस्ताव दिया था।

अधिग्रहण पर बोर्ड में होने वाली चर्चा का नेतृत्व कुरुमतानी द्वारा किए जाने पर कंपनी के बाहर और भीतर सवाल खड़े किए जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब