लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में घर में चल रही बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बंदूकधारी ने 6 लोगों की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली

By भाषा | Updated: May 10, 2021 08:46 IST

अमेरिका के कोलाराडो में एक बर्थडे पार्टी में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में वह शख्स भी शामिल है जिसने गोली चलाई थी। साथ ही जिसके लिए पार्टी रखी गई थी, उसकी भी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के कोलोराडो में एक जन्मदिन समारोह के दौरान गोलीबारी, पार्टी में बच्चे भी थेपार्टी के दौरान एक शख्स घर के अंदर आया और गोलीबारी करने लगाछह लोगों की हत्या के बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली, घटना में किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है

कोलोराडो स्प्रिंग्स: अमेरिका के कोलोराडो में एक जन्मदिन समारोह के दौरान एक बंदूकधारी ने छह लोगों की हत्या करने के बाद गोली मारकर खुद की भी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक घर में रविवार आधी रात के कुछ देर बाद गोलीबारी हुई।

‘कोलोराडो स्प्रिंग्स गजट’ के अनुसार, अधिकारियों को घटनास्थल पर छह लोग मृत मिले और एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति मिला, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर पार्टी में मौजूद एक युवती का मित्र था। पार्टी में बच्चे भी शामिल थे। बंदूकधारी भीतर आया और उसने गोलीबारी करने के बाद खुद को गोली मार ली। उसने बताया कि जिस व्यक्ति के लिए समारोह आयोजित किया गया था, गोलीबारी में उसकी भी मौत हो गई।

पड़ोसी येनिफर रेयेस ने ‘द डेनवेर पोस्ट’ को बताया कि वह गोलियां चलने की आवाज सुनकर उठ गई। रेयेस ने कहा, ‘‘मुझे लगा कि बिजली गिरी है। इसके बाद सायरन की आवाज सुनाई देने लगीं।’’

प्राधिकारियों ने बताया कि कि इस गोलीबारी में कोई बच्चा हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने पीड़ितों या हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है। प्राधिकारियों ने कहा कि हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले, कोलोराडो के बाउल्डर सुपरमार्केट में 22 मार्च को एक बंदूकधारी की गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से यह कोलोराडो में गोलीबारी की सबसे भयानक घटना है। गर्वनर जारेद पोलिस ने इस घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!