लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय उद्यान के भीतर हवाई के किलावेआ ज्वालामुखी में विस्फोट

By भाषा | Updated: September 30, 2021 13:14 IST

Open in App

होनोलूलू, 30 सितंबर (एपी) हवाई के बिग आईलैंड पर स्थित पृथ्वी पर सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक के भीतर विस्फोट हो रहा है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि ज्वालामुखी के शिखर पर किलावेआ के हलेमौमऊ क्रेटर में विस्फोट शुरू हो गया है।

विस्फोट आबादी वाले क्षेत्र में नहीं हो रहा है और पूरी तरह से हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर समाहित है।

ज्वालामुखी का अलर्ट स्तर "चेतावनी" तक बढ़ा दिया गया है और विमानन कोड लाल रंग में बदल दिया गया है।

इससे पहले बुधवार को, अधिकारियों ने कहा कि भूकंप की गतिविधि में वृद्धि हुई है और जमीन के फूलने का पता चला है और उस समय के अनुसार अलर्ट स्तर बढ़ा दिया गया था।

किलावेआ में 2018 में एक बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसमें सैकड़ों घर नष्ट हो गए थे और हजारों निवासी विस्थापित हो गए थे। उस विस्फोट से पहले, ज्वालामुखी में दशकों से धीरे-धीरे विस्फोट हो रहा था, लेकिन आवासीय क्षेत्रों में नहीं। ज्वालामुखी का वही क्षेत्र जिसमें बुधवार से विस्फोट शुरू हुआ, वह भी दिसंबर में फूटा था और मई तक उसमें विस्फोट होता रहा था।

हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान की प्रवक्ता जेसिका फेराकेन ने बताया कि वह अभी तक उद्यान में नहीं पहुंची हैं, लेकिन उनके सहयोगियों ने क्रेटर शीर्ष के भीतर कुछ लावा छलकने और चमकने की सूचना दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?