लाइव न्यूज़ :

हवाई: पर्ल हार्बर के समीप नल के पानी में मिले पेट्रोलियम पदार्थ के अंश

By भाषा | Updated: December 2, 2021 09:35 IST

Open in App

होनोलूलू, दो दिसंबर (एपी) अमेरिका के हवाई राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि नौसेना के विशाल ईंधन भंडारण सुविधा से ओहू जल आपूर्ति के दूषित होने की आशंकाओं के बीच पर्ल हार्बर के समीप एक प्राथमिक विद्यालय के पानी के नमूने में पेट्रोलियम उत्पाद के अंश मिले हैं।

विभाग ने बताया कि हवाई के एक विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला का यह परिणाम प्रारंभिक है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पानी में किस तरह के पेट्रोलियम उत्पाद हैं। मंगलवार को रेड हिल प्राथमिक विद्यालय से पानी के नमूने लिए गए थे। विभाग अब भी कैलिफोर्निया की एक प्रयोगशाला में भेजे गए नमूने की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

पिछले तीन दिनों से नौसेना के आवास सुविधा में रहनेवाले सैंकड़ों लोग नल के पानी से ईंधन जैसी महक आने की शिकायतें कर रहे थे। वहीं, इनमें से कुछ ने पेट और सिर में दर्द की शिकायतें भी की हैं।

विभाग ने नौसेना की जलापूर्ति प्रणाली का इस्तेमाल करनेवाले सभी लोगों से कहा है कि वे पीने के लिए इस जल का इस्तेमाल न करें। विभाग ने कहा है कि जिन लोगों के घरों में आ रहे पानी में ईंधन जैसी महक आ रही है, वे उसका इस्तेमाल, नहाने, सब्जियां धोने या कपड़े साफ करने के लिए न करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला