क्या धरती पर कभी एलियंस आए थे? अमेरिका के पूर्व जासूस ने किया चौंकाने वाला दावा, यूएफओ कब्जे में होने की बात भी कही

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 24, 2024 13:06 IST2024-08-24T13:04:11+5:302024-08-24T13:06:03+5:30

यूएफओ पर गहन शोध और रिसर्च करने वाले लुइस एलिसोन्डो ने एक बातचीत के दौरान कहा कि वह पुष्टि कर सकते हैं कि 1947 में रोसवेल दुर्घटना के बाद एक अज्ञात वाहन बरामद किया गया था जो दुनिया में कहीं नहीं बनता।

Have aliens ever visited Earth Former American spy made a shocking claim | क्या धरती पर कभी एलियंस आए थे? अमेरिका के पूर्व जासूस ने किया चौंकाने वाला दावा, यूएफओ कब्जे में होने की बात भी कही

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsअमेरिका के पूर्व जासूस का दावा- सरकार के पास एलियन की जानकारी हैकहा- अमेरिकी सरकार को उनके अस्तित्व के बारे में दशकों से जानकारी हैलुइस एलिसोन्डो ने कहा- 1947 में रोसवेल दुर्घटना के बाद एक अज्ञात वाहन बरामद किया गया था

नई दिल्ली:  अमेरिका के एक पूर्व जासूस ने धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन के बारे में दावा करके लोगों को चौंका दिया है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि एलियंस न सिर्फ धरती पर उतरे हैं, बल्कि अमेरिकी सरकार को उनके अस्तित्व के बारे में दशकों से जानकारी है। इतना ही नहीं  उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के पास ऐसे वाहन हैं जो अमेरिका या किसी अन्य देश के नहीं हैं। पूर्व जासूस ने दावा किया कि इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल करके एलियन धरती पर आए थे।

यूएफओ पर गहन शोध और रिसर्च करने वाले लुइस एलिसोन्डो ने एक बातचीत के दौरान कहा कि वह पुष्टि कर सकते हैं कि 1947 में रोसवेल दुर्घटना के बाद एक अज्ञात वाहन बरामद किया गया था जो दुनिया में कहीं नहीं बनता। डेलीमेल ने एलिसोंडो के साक्षात्कार का एक अंश पोस्ट करते हुए लिखा, "एक पूर्व जासूस का कहना है कि अमेरिकी सरकार दशकों से एलियंस के बारे में जानती है।''


इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है। वीडियो को 1,400 से अधिक लाइक्स मिले हैं। कई यूजर्स ने कहा कि वे पूर्व जासूस पर विश्वास करते हैं, दूसरों ने अपना संदेह व्यक्त किया। 

लुइस एलिज़ोन्डो कौन है?

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार लुइस एलिज़ोन्डो अमेरिका की काउंटरइंटेलिजेंस टीम के सदस्य रह चुके हैं। 2017 में यूएफओ के विषय पर अमेरिकी सेना और खुफिया विभाग के बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ अपने साक्षात्कार के बाद सुर्खियों में आए थे।  बाद में वह हिस्ट्री चैनल की डाक्यूमेंट्री सीरीज़ में नजर आए जिससे उन्हें काफी ज्यादा पहचान मिली। 

अमेरिकी रक्षा विभाग कर चुका है इनकार

ये पहली बार नहीं है जब इस बात की चर्ची छिड़ी हो कि अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के पास एलियंस से जुड़ी जानकारी है। हालांकि फरवरी, 2024 में रक्षा विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि अमेरिका गुप्त रूप से किसी एलियन की जानकारी को छुपा नहीं रहा है।  पेंटागन ने ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (एएआरओ) द्वारा की गई एक जांच के निष्कर्षों को प्रकाशित करते हुए ये बात कही थी। ये जो 2022 में स्थापित एक सरकारी विभाग है। इसका उद्देश्य  विषम, अज्ञात स्थान, हवाई, पानी के खतरों का पता लगाना और उन्हें कम करना है।

Web Title: Have aliens ever visited Earth Former American spy made a shocking claim

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे