लाइव न्यूज़ :

'हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की घर में घुसकर हत्या'

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:27 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती), सात जुलाई (एपी) हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। देश के अंतरिम प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि मोइसे की पत्नी, प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे अस्पताल में भर्ती हैं।

जोसेफ ने इस ‘‘घृणित, अमानवीय एवं नृशंस हरकत” की निंदा की और कहा कि हैती की नेशनल पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है।

मंगलवार देर रात यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई।

1.1 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में मोइसे के शासन में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था। इसकी आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक समस्याएं बढ़ती जा रही थी जहां राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में गिरोहों की हिंसा लगातार बढ़ रही थी, महंगाई थम नहीं रही थी और भोजन एवं ईंधन की ऐसे वक्त में कमी होती जा रही थी जब देश की 60 प्रतिशत आबादी दो डॉलर प्रतिदिन से भी कम कमा रही थी। ये समस्याएं उसके सामने तब आ रही हैं जब हैती 2010 के विनाशकारी भूकंप और 2016 में आए तू‍फान ‘मैथ्यू’ के असर से अब भी उबरने की कोशिश कर रहा है।

मोइसे (53) देश में चुनाव न हो पाने और संसद भंग होने के कारण दो साल से ज्यादा वक्त से आदलती हुक्म के आधार पर शासन कर रहे थे। विपक्षी नेताओं ने उनपर अपनी ताकत बढ़ाने का आरोप लगाया था जिसमें सरकारी अनुबंधों का ऑडिट करने वाली अदालतों की शक्ति को सीमित करना तथा ऐसी खुफिया एजेंसी बनाना शामिल था जो सिर्फ राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह थी।

हाल के महीनों में विपक्षी नेताओं ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी। उनका कहना था कि मोइसे का कार्यकाल कानूनी दृष्टि से 2021 में समाप्त हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें