लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में जल्दबाजी में अमेरिकी सैनिकों की वापसी से अस्थिरता बढ़ी: लावरोव

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:42 IST

Open in App

ताशकंद (उज्बेकिस्तान), 16 जुलाई (एपी) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान से जल्दबाजी में अमेरिकी सैनिकों की वापसी संबंधी निर्णय से क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है और आतंकवादी खतरे को बढ़ा दिया है।

लावरोव ने विश्व शक्तियों और अफगानिस्तान के पड़ोसियों के एक सम्मेलन में कहा , ‘‘अफसोसनक है कि हमने पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान की स्थिति में तेजी से गिरावट देखी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में इस संकट ने आतंकवादी खतरे और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की समस्या को बढ़ा दिया है जो एक अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पड़ोसी देशों में अस्थिरता फैलने के वास्तविक जोखिम हैं।’’

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनका देश शांति समझौता चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले से ही अफगानिस्तान में दशकों से चले आ रहे 20 लाख से अधिक शरणार्थियों को संभाल रहा है और अगर हिंसा बढ़ती है तो वह और शरणार्थियों को संभालने की स्थिति में नहीं है।

रूसी समाचार एजेंसी ‘रिया-नोवोस्ती’ ने खान के हवाले से अपनी खबर में कहा, ‘‘हम हमेशा अफगानिस्तान में संघर्ष के सैन्य समाधान के खिलाफ रहेंगे।’’ उन्होंने तालिबान को पाकिस्तान के समर्थन के आरोपों को ‘‘बेहद अनुचित’’ बताते हुए खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें