लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की जल्दबाजी में वापसी अच्छा विचार नहीं : पाकिस्तानी एनएसए

By भाषा | Updated: June 5, 2021 00:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, चार जून पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) डॉ. मोईद युसूफ ने कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की जल्दबाजी में वापसी अच्छा विचार नहीं है।

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ने इस्लामाबाद को आश्वस्त किया था कि इस प्रक्रिया में उसे ‘बलि का बकरा’ नहीं बनाया जाएगा जिससे युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शून्यता उत्पन्न हो सकती है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की है। पाकिस्तान का कहना है कि उसे चिंता है कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी और शांति प्रक्रिया अधर में लटकने से अफगानिस्तान में सुरक्षा शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

‘डॉन न्यूज टीवी’ पर बोलते हुए युसूफ ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अफगानिस्तान में शांति चाहता है और अमेरिकी सैनिकों की जल्द वापसी अच्छा विचार नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका ने हमे आश्वस्त किया था कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान से वापसी के मद्देनजर बलि का बकरा नहीं बनाया जाएगा लेकिन समय ही बताएगा (कि वे अपने शब्दों पर कायम रहते हैं) क्योंकि इतिहास दूसरी ओर संकेत कर रहा है।’’

युसूफ ने ने कहा, ‘‘अब पूर्वानुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि वे (अपने) वादे पर कायम रहेंगे या नहीं।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को राष्ट्रीय हितों से समझौता किए बिना अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंध कायम रखने की जरूरत है जो पाकिस्तान को क्षेत्रीय ताकत के रूप में देखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल