लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल का दाम बढ़ने पर हुई व्यापक हिंसा, हसन रूहानी ने दी चेतावनी, ‘असुरक्षा’ बर्दाश्त नहीं करेगा ईरान

By भाषा | Updated: November 18, 2019 09:24 IST

देश में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी को प्रदर्शनों का कारण माना जा रहा है, लेकिन रूहानी ने पेट्रोल के दामों में वृद्धि का बचाव किया।

Open in App
ठळक मुद्देईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला खामेनी ने पेट्रोल के दाम बढ़ाने के सरकार के फैसले का समर्थन किया है। वाशिंगटन ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की और संचार प्रतिबंध की निंदा की है।

ईरान में दो दिन से चल रही व्यापक हिंसा में दो लोगों के मारे जाने के बीच देश के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को चेतावनी दी कि दंगा प्रभावित ईरान में ‘असुरक्षा’ के लिए कोई स्थान नहीं है। रूहानी ने कहा,‘‘विरोध प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है,लेकिन प्रदर्शन और दंगों में फर्क है। हम समाज में असुरक्षा नहीं ला सकते।’’

देश में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी को प्रदर्शनों का कारण माना जा रहा है, लेकिन रूहानी ने पेट्रोल के दामों में वृद्धि का बचाव किया। सरकार का कहना है कि यह ऐसा कदम है जो आर्थिक सुस्ती के वक्त में समाज कल्याण के कार्यक्रम को वित्तीय सहायता देगा। गौरतलब है कि ईरान सरकार ने घोषणा की थी कि हर माह शुरुआती 60 लीटर पेट्रोल की खरीद पर कीमत में 50 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी और इस सीमा से अधिक पेट्रोल खरीदने पर कीमत में 300 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी।

इस घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला खामेनी ने पेट्रोल के दाम बढ़ाने के सरकार के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वे ‘डाकू’ हैं और उन्हें ईरान के दुश्मनों का समर्थन प्राप्त है। वाशिंगटन ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की और संचार प्रतिबंध की निंदा की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने एक बयान में कहा,‘‘अमेरिका शासन के खिलाफ ईरानी लोगों के शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन करता है।’’

टॅग्स :ईरानपेट्रोलपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा