लाइव न्यूज़ :

हसीना ने रोहिंग्याओं को जल्द म्यांमा वापस भेजने में भारत से 'दमदार भूमिका' निभाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: March 27, 2021 23:26 IST

Open in App

(अनीस-उर-रहमान)

ढाका, 27 मार्च बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता के दौरान भारत से अनुरोध किया कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य होने के नाते विस्थापित रोहिग्याओं की शीघ्र म्यांमा वापसी में 'दमदार भूमिका' निभाए।

प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश यात्रा के अवसर पर जारी संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता के दौरान म्यांमा के रखाइन राज्य से 11 लाख लोगों के बलपूर्वक विस्थापन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

बयान के अनुसार, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने क्षेत्र की व्यापक सुरक्षा के लिये उन्हें सुरक्षित, शीघ्र और सतत प्रक्रिया के तहत वतन वापस भेजने के महत्व को रेखांकित किया।

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत से अनुरोध किया कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य होने के नेता विस्थापित रोहिंग्याओं की शीघ्र म्यांमा वापसी में दमदार भूमिका निभाए।

संयुक्त बयान में कहा गया है, ''प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमा के रखाइन राज्य से बलपूर्वक विस्थापित 11 लाख लोगों को शरण तथा मानवीय सहायता प्रदान करने के लिये बांग्लादेश की दरियादिली की प्रशंसा की।''

प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रेस सचिव इशानुल करीम के अनुसार, हसीना ने कहा कि इन लोगों की यथाशीघ्र वापसी की आवश्यकता है क्योंकि मौजूदा स्थिति आतंकवादी गतिविधियों और नशीली दवाओं के व्यापार में उनकी भागीदारी का आधार बना सकती है।

इसके जवाब में मोदी ने हसीना से कहा कि उनका देश शरणार्थियों की सतत ढंग से स्थायी वापसी चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना