लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी हवाई हमले में ईरानी कुद्स सेना प्रमुख कासिम सुलेमानी समेत आठ की मौत, ट्रंप ने दिया था आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 18:20 IST

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ईरान की विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी और ईरान समर्थित मिलिशिया पॉपुलर मॉबेलाइजेशन फोर्स के कमांडर अबू महदी अल-मुंहदिस भी मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देइराकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए।’’ ईरान की विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई।

इराक समर्थक भीड़ द्वारा अमेरिकी दूतावास की घेरेबंदी करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को बगदाद हवाईअड्डे पर एक रॉकेट हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ईरान की विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी और ईरान समर्थित मिलिशिया पॉपुलर मॉबेलाइजेशन फोर्स के कमांडर अबू महदी अल-मुंहदिस भी मारे गए। इराकी रक्षा सूत्रों और व्हाइट हाउस ने भी इसकी पुष्टि की है। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

 इराकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए।’’ बयान में बताया गया कि दो कारों में विस्फोट हुआ। एक सुरक्षा अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। सुलेमानी पर सीरिया में अपनी जड़ें जमाने और इजरायल में रॉकेट अटैक कराने का आरोप था। अमेरिका को लंबे समय से सुलेमानी की तलाश थी।

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि जनरल सुलेमानी अमेरिकी कूटनीतिज्ञों पर हमले की सक्रिय योजना बना रहा था। बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर सेना ने अपने नागरिकों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है।

टॅग्स :ईरानइराकअमेरिकाकासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल