लाइव न्यूज़ :

हार्वर्ड विश्वविद्यालय 87 लाख डॉलर की धनराशि वापस करेगा ट्रंप को, विश्वविद्यालय ने अमेरिका से मिलने वाली वित्तीय मदद लौटाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 23, 2020 11:48 IST

हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने बुधवार को घोषणा की कि वह कोरोना वायरस संघीय राहत कोष में 87 लाख डॉलर की धनराशि वापस करेगा। उसने यह कदम तब उठाया है जब एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे धनी विश्वविद्यालय से करदाताओं से उसे मिलने वाली धनराशि वापस करने को कहा था, ताकि देश की अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

Open in App
ठळक मुद्देहार्वर्ड विश्वविद्यालय ने बुधवार को घोषणा की कि वह कोरोना वायरस संघीय राहत कोष में 87 लाख डॉलर की धनराशि वापस करेगा।हार्वर्ड में अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण स्कूल के सामने अब भी बड़ी आर्थिक चुनौतियां हैं लेकिन वे धनराशि लौटाएंगे।

कैम्ब्रिज। हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने बुधवार को घोषणा की कि वह कोरोना वायरस संघीय राहत कोष में 87 लाख डॉलर की धनराशि वापस करेगा। उसने यह कदम तब उठाया है जब एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे धनी विश्वविद्यालय से करदाताओं से उसे मिलने वाली धनराशि वापस करने को कहा था, ताकि देश की अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

स्टैनफोर्ड, प्रिंसटन और येल विश्वविद्यालयों ने भी ऐसा ही कदम उठाया है। अमीर कॉलेजों की बढ़ती जांच के बीच उन्होंने कहा है कि वे लाखों डॉलर का संघीय वित्त पोषण लौटा देंगे। हार्वर्ड में अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण स्कूल के सामने अब भी बड़ी आर्थिक चुनौतियां हैं लेकिन वे धनराशि लौटाएंगे।

हार्वर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि हम समझते हैं कि इन संसाधनों का पुन: आवंटन शिक्षा विभाग के लिए विचार का विषय है फिर भी हम उम्मीद करते हैं कि मैसाच्युसेट्स के संस्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जो इस मुश्किल वक्त और चुनौतीपूर्ण दौर में अपने समुदायों की सेवा करने तथा अपने छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’’ ट्रम्प ने बाद में व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड का आभार जताते हुए कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि विश्वविद्यालयों ने आर्थिक मदद वापस कर दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट