लाइव न्यूज़ :

हैरी-मेगन साक्षात्कार: बकिंघम पैलेस ने चुप्पी तोड़ी, कहा नस्लवाद के मुद्दे चिंतित करने वाले

By भाषा | Updated: March 10, 2021 00:11 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, नौ मार्च बकिंघम पैलेस ने अमेरिकी ‘चैट-शो’ की प्रस्तोता ओपरा विन्फ्रे के साथ राजकुमार हैरी और मेगन मर्केल के साक्षात्कार पर मंगलवार को अंतत: अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि शाही परिवार खुलासों से "दुखी" है।

ओपरा विन्फ्रे के साथ टीवी पर साक्षात्कार में मेगन ने कहा शाही परिवार के एक अनाम सदस्य ने उनके पति राजकुमार हैरी से उनके होने वाले बच्चे के रंग (गोरे-सांवले) को लेकर ‘चिंता’ जतायी थी।

बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया है, ‘‘पूरा परिवार यह जानकर दुखी है कि हैरी और मेगन के लिए पिछले कुछ वर्ष कितने चुनौतीपूर्ण रहे हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘जो मुद्दे उठाए गए हैं, खासतौर पर नस्लवाद संबंधी, वे चिंतित करने वाले हैं। कुछ स्मरणों में अंतर हो सकता है लेकिन उन्हें बहुत गंभीरता से लिया गया है और परिवार द्वारा उनका निजी तौर पर समाधान किया जाएगा। हैरी, मेगन और आर्ची हमेशा ही परिवार के बहुत प्रिय सदस्य रहेंगे।’’

यह बयान ब्रिटेन में उस साक्षात्कार के टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होने के एक दिन बाद आया है जिसमें मेगन ने कहा था कि नवविवाहित ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ के रूप में उनके मन में आत्महत्या करने के ख्याल आये थे।

ओपरा विन्फ्रे के साथ टीवी पर साक्षात्कार में मेगन ने कहा कि प्रिंस हैरी के साथ शादी के बाद उन्हें अलग-थलग कर दिए जाने और शाही परिवार का साथ नहीं मिलने के कारण उनके मन में आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे।

उन्होंने कहा कि शाही परिवार के एक अनाम सदस्य ने उनके पति प्रिंस हैरी से उनके होने वाले बच्चे की त्वचा के रंग को लेकर ‘चिंता’ जतायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब