दादा प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं हैरी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 20:31 IST2021-04-10T20:31:35+5:302021-04-10T20:31:35+5:30

Harry can attend the funeral of grandfather Prince Philip | दादा प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं हैरी

दादा प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं हैरी

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 अप्रैल प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के विस्फोटक साक्षात्कार के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार में अनबन की अटकलों को विराम देते हुए ड्यूक ऑफ ससेक्स ने अपने दादा प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इच्छा जताई है। कोरोना वायरस संबंधी प्रतिबंधों के बावजूद प्रिंस हैरी कैलिफोर्निया से ब्रिटेन की उड़ान भर सकते हैं। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी सामने आई है।

इसके मुताबिक, हैरी अपने दादा प्रिंस फिलिप के बेहद करीब थे और वह उनके अंतिम संस्कार के वक्त अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ रहना चाहते हैं।

'द डेली टेलीग्राफ' ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि हैरी के साथ उनकी पत्नी मेगन के जाने की उम्मीद नहीं है क्योंकि वह गर्भवती हैं।

उन्होंने कहा, '' हैरी वहां जरूर जाएंगे, इस बात से फर्क नहीं पड़ता की परिवार और ससेक्स के बीच रिश्ते कैसे हैं?''

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एंकर ओप्रा विन्फ्रे को दिए साक्षात्कार में हैरी और पत्नी मर्केल ने पिछले साल दंपति के शाही परिवार से अलग होकर अमेरिका आकर बसने से पहले शाही परिवार के भीतर सहयोग की कमी को लेकर गंभीर जिंता जताई थी। इस साक्षात्कार के बाद शाही परिवार में अनबन की अटकलें तेज हो गई थीं।

प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में शुक्रवार को विंडसर कैसल में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Harry can attend the funeral of grandfather Prince Philip

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे