लाइव न्यूज़ :

दादा प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने ब्रिटेन पहुंचे हैरी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:34 IST

Open in App

लंदन, 12 अप्रैल ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ प्रिंस हैरी अपने दादा और ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग’ प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कैलिफोर्निया से लंदन पहुंच गए हैं। ‘द सन’ अखबार ने सोमवार को खबर दी कि 36 वर्षीय हैरी को लॉस एंजिलिस से आए ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान से रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर सवा एक बजे हीथ्रो हवाईअड्डे पर उतरते देखा गया जहां से वह लंदन स्थित अपने पूर्व घर ‘किंगस्टन पैलेस’ गए।

ब्रिटिश राजवंश में छठी पीढ़ी के वंशज हैरी ने मास्क लगा रखा था और सुरक्षाकर्मियों के घेरे में वह काले रंग की रेंज रोवर कार से हवाईअड्डे से बाहर निकले।

बकिंघम पैलेस ने पुष्टि की थी कि हैरी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे लेकिन उनकी पत्नी मेगन मर्कले को चिकित्सकों ने यात्रा करने से बचने की सलाह दी है क्योंकि वह गर्भवती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?