लाइव न्यूज़ :

प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में मिट सकती हैं हैरी और विलियम की दूरियां

By भाषा | Updated: April 14, 2021 14:52 IST

Open in App

लंदन, 14 अप्रैल (एपी) ब्रिटेन के दिवंगत प्रिंस फिलिप के पार्थिव शरीर को जब शनिवार को दफनाया जाएगा तब लोगों का ध्यान राष्ट्रीय शोक के बीच, युवराज विलियम और उनके भाई युवराज हैरी पर भी होगा।

इस दौरान लोग निश्चित रूप से देखने की कोशिश करेंगे कि प्रिंस हैरी और शाही परिवार के बीच सुलह का कोई संकेत है या नहीं।

सबकी निगाहें विशेष रूप से हैरी और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम पर टिकी होंगी।

हैरी ने अपनी पत्नी मेगन के साथ पिछले साल मार्च में शाही दायित्वों का परित्याग कर दिया था और अपने बेटे आर्ची के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया चले गए थे।

अमेरिका जाने के बाद वह, फिलिप के अंतिम संस्कार के दौरान पहली बार शाही परिवार का सामना करेंगे।

उनके पारिवारिक रिश्तों में पिछले महीने दरार तब और बढ़ गई थी जब मेगन ने ओपरा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार में कहा था कि शाही परिवार के एक अनाम शख्स ने मेगन के बच्चे की त्वचा के रंग पर टिप्पणी की थी।

नस्लवाद के आरोपों के कुछ दिन बाद विलियम ने पलटवार करते हुए संवाददाताओं से कहा था कि उनका “परिवार नस्लवादी नहीं है।”

तनाव के बावजूद शनिवार को प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में दोनों भाइयों को उस दिन की याद भी आएगी जब 1997 में वह अपनी मां प्रिंसेस डायना के ताबूत के पीछे खड़े थे।

शनिवार को विंडसर कैसल से शवयात्रा निकाली जाएगी और उम्मीद जताई जा रही है कि हैरी (36) तथा विलियम (38) शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने दादा के ताबूत के पीछे चलेंगे।

बहुत से लोगों का मानना है कि इस दौरान उन्हें दुनिया के बीच ‘दृढ़ता’ के साथ यह दिखाने का आदर्श मौका मिलेगा की वे एकसाथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब