हैरिस ने वियतनाम में नागरिक स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर की बात

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:25 IST2021-08-26T13:25:59+5:302021-08-26T13:25:59+5:30

Harris talks about civil liberties issues in Vietnam | हैरिस ने वियतनाम में नागरिक स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर की बात

हैरिस ने वियतनाम में नागरिक स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर की बात

हनोई, 26 अगस्त (एपी) अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बृहस्पतिवार को अपनी दक्षिण-पूर्व एशिया यात्रा सम्पन्न करते हुए नागरिक स्वतंत्रता के मुद्दों की बात की। वियतमान में हैरिस ने एलजीबीटीक्यू अधिकारों और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर काम रहे कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हैरिस ने कहा, ‘‘ यदि हमें उन चुनौतियों का सामना करना है, तो इसका सामना सहयोगात्मक तरीके से करने की जरूरत है, हमें हर क्षेत्र के लोगों को सशक्त बनाना चाहिए, जिसमें यकीनन सरकार और उसके साथ ही समुदाय के नेता, व्यापार जगत के लोग, नागरिक समाज भी शामिल हैं....अगर हमें हमारे पास सामूहिक रूप से मौजूद संसाधनों को बढ़ाना है।’’ अमेरिका रवाना होने से पहले हैरिस बृहस्पतिवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन भी करेंगी। वियतनाम को अभिव्यक्ति एवं प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, देश में महिलाओं के खिलाफ व्यापक हिंसा और राजनीतिक असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हैरिस ने ट्रांसजेंडर लोगों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता के बारे में तो बात की। उन्होंने वियतनाम सरकार की उसके उत्पीड़न के लिए कोई आलोचना नहीं की। इस कार्यक्रम में कई पत्रकार भी मौजदू थे। इस कार्यक्रम के साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया की हैरिस की यात्रा का समापन हुआ। हैरिस की सिंगापुर और वियतनाम यात्रा का लक्ष्य अमेरिका के इन देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्र में चीन के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी प्रयासों को तेज करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Harris talks about civil liberties issues in Vietnam

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे