लाइव न्यूज़ :

पनडुब्बी विवाद के बाद हैरिस ने की मैक्रों से मुलाकात

By भाषा | Updated: November 11, 2021 16:54 IST

Open in App

(तीसरे और चौथे पैरा में सुधार के साथ)

पेरिस, 11 नवंबर (एपी) अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पनडुब्बी समझौते को लेकर हुए विवाद के बाद इस बात पर सहमति जतायी है कि दोनों देश एक बार फिर मिलकर काम करने के लिये तैयार हैं। इस विवाद के चलते दोनों देशों के संबंध बेहद खराब हो गए थे।

सबसे पुराने सहयोगी फ्रांस के साथ संबंधों को पटरी पर लाने के अमेरिका के प्रयासों के तहत हैरिस ने बुधवार शाम राष्ट्रपति आवास एलिसी पैलेस में मैक्रों से मुलाकात की।

दरअसल, 29 अक्टूबर को रोम में हुई एक बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मैक्रों से कहा था कि अमेरिका ने ‘‘लापरवाही और बेढंगे तरीके’’ से पनडुब्बी मामला निबटाया। बाइडन के इस बयान के बाद हैरिस की यह चार दिवसीय यात्रा शुरू हुई है।

बाइडन ने इस मामले पर मैक्रों से औपचारिक रूप से माफी तो नहीं मांगी, लेकिन स्वीकार किया कि अमेरिका को अपने सबसे पुराने सहयोगी के साथ इस तरह का अनपेक्षित ब्यवहार नहीं करना चाहिये था।

गौरतलब है कि अमेरिका और ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया के साथ परमाणु पनडुब्बी की आपूर्ति के लिए करार किया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ डीजल संचालित पनडुब्बी के करार को रद्द कर दिया था। इस पर फ्रांस ने नाराजगी जताई थी और इससे वाशिंगटन के साथ उसके रिश्तों में भी खटास आ गई थी।

मैक्रों ने बुधवार को कहा कि बाइडन के साथ उनकी ''वार्ता काफी फलदायी'' रही थी।

उन्होंने कहा, ''हम इस विचार को साझा करते हैं कि हम एक नए युग की शुरुआत में हैं और इसके लिए हमारा सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।''

फ्रांसीसी राष्ट्रपति की टिप्पणियों को प्रतिध्वनित करते हुए, हैरिस ने कहा, ''मुझे लगता है कि हम इस विश्वास को साझा करते हैं कि हम एक नए युग की शुरुआत में हैं, जो हमें कई चुनौतियों के साथ-साथ कई अवसर प्रदान करता है।''

उन्होंने कहा, ''आपके और राष्ट्रपति बाइडन के बीच हुई शानदार बातचीत के आधार पर, मैं अगले कुछ दिनों को लेकर उत्साहित हूं। हम मिलकर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल