लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का पहला संबोधन इन दो महिलाओं की वजह से बना खास, पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 12:01 IST

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी रचा इतिहासयह पहली बार है जब कांग्रेस को संबोधित करने के दौरान दो महिलाएं अमेरिकी राष्ट्रपति के पीछे बैठींजो बाइडेन ने राष्ट्रपति बनने के बाद बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस में अपना पहला संबोधन दिया

वाशिंगटन: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति जो बाइडन के कांग्रेस के पहले संयुक्त सत्र के दौरान मंच साझा कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब कांग्रेस को संबोधित करने के दौरान दो महिलाएं राष्ट्रपति के पीछे बैठीं।

हैरिस (56) अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली भारतीय मूल की अमेरिकी तथा पहली अश्वेत महिला भी हैं। वह बुधवार रात को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिए गए राष्ट्रपति बाइडन के पहले भाषण के दौरान उनके दाहिने तरफ बैठी नजर आईं।

वहीं, 81 वर्षीय पेलोसी जो 2007 में, सदन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थी, वह राष्ट्रपति के बाएं तरफ बैठीं दिखी।

हैरिस से जब संबोधन के लिए राष्ट्रपति के पीछे दो महिलाओं के बैठने के महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा यह “सामान्य” है।

वहीं, जब इस ऐतिहासिक क्षण के बारे में पेलोसी का नजरिया जानना चाहा तो उन्होंने एमएसएनबीसी से कहा, “यह समय की बात है।”

पेलोसी ने अपने भाषण से कुछ वक्त पहले कहा, “यह काफी उत्साहित करने वाला है। और इतिहास रचना बहुत अच्छी बात है। यह समय की बात है।

टॅग्स :जो बाइडनकमला हैरिसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला