लाइव न्यूज़ :

हरगोज ने ‘‘हालात को शांत’ करने का वादा किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 23:02 IST

Open in App

यरुशलम, सात जुलाई (एपी) इजराइल के 11वें राष्ट्रपति के तौर पर बुधवार को शपथ लेने के बाद इसहाक हरजोग ने वादा किया कि वह इजराइली समाज में गहरे विभाजन को कम करने के लिए काम करेंगे।

हरजोग (60 वर्षीय)ने एक हाथ में बाइबिल लेकर नेसेट (इजराइली संसद) के सामने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। हालांकि, यह पद रस्मी है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को कायम करना है।

हरजोग ने वादा किया कि ‘‘वह सभी इजराइलियों के राष्ट्रपति होंगे। उन्होंने कहा कि मुझसे, हम सभी से ‘‘सभी इजराइलियों की उम्मीद है कि विनम्रता लाएं, विभाजन की आग को मद्धिम और हालात को शांत करें।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए संसद को सफेद कुमुद के फूलों से सजाया गया था। इस दौरान सैन्य रब्बियों ने धार्मिक वाद्य यंत्र बजाया और उसके बाद बच्चों ने कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम के समापन पर इजराइल का राष्ट्रगान बजा और उसके कुछ देर बार हरजोग निर्वतमान राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर गए।

इससे पहले रिवलिन ने हरजोग के नाम पत्र ट्वीट किया जिसमें लिखा, ‘‘ सच्चाई है कि मैं आपसे थोड़ा ईर्ष्यालु हूं। उन्होंने कहा कि सभी इजराइली समुदायों- यहूदी और अरब, धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष, युवा और बुजुर्ग- का राष्ट्रपति बनना महान और विशेष सम्मान है।

गौरतलब है कि हरजोग प्रमुख यहूदी परिवार से आते हैं और रियूवेन रिवलिन के स्थान पर देश के 11वें राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल सात साल होगा। उनके पिता चियाम हरजोग भी 1980 के दशक में इजराइल के राष्ट्रपति रह चुके हैं। उनके दादा यित्झक हालेवी हरजोग देश के पहले प्रधान रब्बी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल