लाइव न्यूज़ :

खूंखार आतंकवादी जलालुद्दीन हक्कानी की मौत, हक्कानी नेटवर्क के सरगना ने ली थी सैकड़ों की जान

By भारती द्विवेदी | Updated: September 4, 2018 10:26 IST

Haqqani Founder & Terrorist Jalaluddin Haqqani Died: हक्कानी अल कायदा के नेताओं के काफी करीब था और अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों में आतंकवादी समूह का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितंबर: आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क का संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी की मौत हो चुकी है। इस बात की पुष्टि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने की है। खबर के अनुसार हक्कानी काफी लंबे से समय से बीमार था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हक्कानी अफगान तालिबान के नेताओं समेत आतंकवादी संगठन क्वेटा शूरा के सदस्य था, जो कि बलूचिस्तान में सक्रिय थे।

मुजाहिद ने आगे कहा कि पूर्व अफगान तालिबान नेता मुल्ला उमर की मौत के बाद तालिबान को एक साथ रखने में हक्कानी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हक्कानी अल कायदा के नेताओं के काफी करीब था और अफगानिस्तानऔर पाकिस्तान दोनों में आतंकवादी समूह का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हक्कानी तालिबान के डिप्टी ऐमीर और सैन्य कमांडर सिरजुद्दीन हक्कानी का पिता था। फिलहाल संगठन की कमान सिरजुद्दीन के पास है।

जलालुद्दीन हक्कानी का जन्म साल 1939 में अफगान प्रांत पकतिया में हुआ था। उसने दारुल उलूम हक्कानिया से पढ़ाई की थी। अफगानिस्तान में 80 के दशक में हक्कानी नेटवर्क ने सोवियत फौजों से जंग लड़ी थी। उस समय उसे अमेरिका का समर्थन हासिल था। साल 1995 में हक्कानी नेटवर्क तालिबान के साथ मिल गया और दोनों गुटों ने अफगान राजधानी काबुल पर कब्जा जमा लिया। साल 2012 में अमेरिका ने इस गुट को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

टॅग्स :आतंकवादीअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा