Happy New Year 2022: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ ऐसे किया गया नए साल का स्वागत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2021 17:38 IST2021-12-31T17:26:03+5:302021-12-31T17:38:26+5:30

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत किया गया। बता दें कि न्यूजीलैंड ऐसा पहला देश है, जहां नए साल का स्वागत सबसे पहले किया जाता है।

Happy New Year 2022 New Zealand city Auckland welcomes New Year | Happy New Year 2022: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ ऐसे किया गया नए साल का स्वागत, देखें वीडियो

नए साल के स्वागत के लिए ऑकलैंड शहर के स्काई टावर को भव्य तरीके से सजाया गया और आतिशबाजी के बाद इस मौके पर टावर का का नजारा बेहद अनोखा नजर आया।

Highlightsऑकलैंड के स्काई टावर को भव्य तरीके से सजाया गयान्यूजीलैंड का समय भारतीय समय से 7.30 घंटे आगे

Happy New Year 2022: भारत में जहां नए साल के इंतजार के लिए कुछ घंटों का फासला बाकी है तो वहीं कई देशों में नव वर्ष का जश्न भी शुरू हो गया है। आतशबाजी के साथ लोग 2021 को अलविदा, तो नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत किया गया।

बता दें कि न्यूजीलैंड ऐसा पहला देश है, जहां नए साल का स्वागत सबसे पहले किया जाता है। दरअसल, न्यूजीलैंड का समय भारतीय समय से 7.30 घंटे आगे है, इसलिए वहां पर जश्न का आगाज सबसे पहले हुआ। नए साल के स्वागत के लिए ऑकलैंड शहर के स्काई टावर को भव्य तरीके से सजाया गया और आतिशबाजी के बाद इस मौके पर टावर का का नजारा बेहद अनोखा नजर आया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी नए वर्ष के स्वागत के लिए आतिशबाजी की गई है। मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में यारा नदी तट पर नए साल की पूर्व संध्या पर लोग एकत्रित हुए जहां उन्होंने आतिशबाजी शो का लुत्फ उठाया। वहीं सिडनी में नए साल की पूर्व संध्या का जश्न शुरू होते ही सिडनी ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज पर आतिशबाजी की गई।

वहीं जापान की राजधानी टोक्यो में नव वर्ष की पूर्व संध्या में होने वाला न्यू ईयर सेलीब्रेशन दुनिया के सबसे बड़े नए वर्ष समारोहों में से एक है। हालांकि, पिछले साल की तरह, टोक्यो में शिबुया क्रॉसिंग पर होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

वहीं यूरोप के कई देशों में भी होने वाले नए वर्ष के स्वागत के लिए किए जाने वाले आयोजनों को रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह कोरोना के बढ़ते मामले हैं। हालांकि अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर में होने वाले वार्षिक उत्सव की अनुमति दी गई है, लेकिन इसमें भागीदारी की सीमा 15,000 है।

Web Title: Happy New Year 2022 New Zealand city Auckland welcomes New Year

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे