लाइव न्यूज़ :

चीखती रही इजरायली महिला, हमास के सदस्य बाप-बेटे ने किया बारी-बारी से रेप फिर मार दी गोली, पकड़े जाने पर पूछताछ के दौरान कबूल किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 24, 2024 14:34 IST

जमाल हुसैन अहमद रदी हमले की तैयारी करने वालों में से एक था। इसने पूछताछ में बताया कि गाजा सीमा के पास एक समुदाय किबुत्ज़ निर ओज़ के एक घर में एक महिला को इन लोगों ने बंदी बना लिया था। जमाल हुसैन ने बताया कि मैंने उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देहमास के आतंकियों द्वारा की गई हैवानियत का एक सबूत सामने आयाहमास के एक सदस्य और उसके किशोर बेटे ने पूछताछ के दौरान कबूल किया इजरायली महिलाओं के साथ बलात्कार किया

Israel–Hamas war: इजरायली महिलाओं के साथ हमास के आतंकियों द्वारा की गई हैवानियत का एक सबूत सामने आया है। हाल ही में जारी एक वीडियो फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें हमास के एक सदस्य और उसके किशोर बेटे ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उन्होंने इजरायली महिलाओं के साथ बलात्कार किया। जांचकर्ताओं को बाप-बेटे ने बताया कि कैसे उन्होंने बारी-बारी से एक इजरायली महिला के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

द डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार 47 वर्षीय जमाल हुसैन अहमद रदी और उनके 18 वर्षीय बेटे अब्दुल्ला को गाजा पट्टी में इजरायली सेना ने पकड़ा था। बाद में दक्षिणी इज़राइल में 7 अक्टूबर को हुई हिंसा के बारे में पूछताछ की। जमाल हुसैन अहमद रदी हमले की तैयारी करने वालों में से एक था। इसने पूछताछ में बताया कि गाजा सीमा के पास एक समुदाय किबुत्ज़ निर ओज़ के एक घर में एक महिला को इन लोगों ने बंदी बना लिया था। जमाल हुसैन ने बताया कि मैंने उसके साथ बलात्कार किया। उसने ये भी बताया कि महिला चिल्ला रही थी और रो रही थी।

घटना का वर्णन करते हुए  जमाल हुसैन ने बताया कि "मैंने अपनी बंदूक से उसे अपने कपड़े उतारने की धमकी दी। मुझे याद है कि उसने जींस शॉर्ट्स पहन रखी थी। 47 वर्षीय हमास सदस्य ने दावा किया कि उसे नहीं पता कि बलात्कार के बाद महिला के साथ क्या हुआ। लेकिन उसके किशोर बेटे ने बताया कि उसके पिता ने पीड़िता को मार डाला। जमाल हुसैन के बेटे  अब्दुल्ला ने  बताया कि मेरे पिता ने उसके साथ बलात्कार किया, फिर मैंने किया और फिर मेरे चचेरे भाई ने किया और फिर हम चले गए लेकिन मेरे पिता ने बलात्कार करने के बाद महिला की हत्या कर दी।

पिता-पुत्र की जोड़ी के रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों बाद वायरल हो गया।  इजरायली टेलीविजन ने बुधवार, 22 जून को 7 अक्टूबर 2023 को हमले के दौरान हमास के बंदूकधारियों द्वारा बंदी बनाई गई लड़कियों की वीडियो फुटेज भी जारी की। ज़राइली सरकार के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने अपील की कि ये लड़कियाँ अभी भी हमास की कैद में हैं। उन्होंने कहा कि इसे भूलना नहीं चाहिए।  तीन मिनट का संपादित वीडियो  हमास आतंकवादियों के बॉडी कैमरों द्वारा फिल्माए गए दो घंटे के वीडियो से लिया गया था।  इसमें दक्षिणी इज़राइल में नाहल ओज़ बेस से पकड़े जाने के बाद कुछ घायल और खून से लथपथ महिलाओं को दिखाया गया था, जिनके हाथ बंधे हुए थे।

टॅग्स :इजराइलHamasरेपहत्याआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?