लाइव न्यूज़ :

आधे कोविड-19 रोगी सही होने के छह महीने बाद तक लक्षणों का सामना करते हैं: अध्ययन

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर कोविड-19 से बीमार हुए आधे से अधिक लोगों में स्वस्थ होने के छह महीने बाद तक कुछ लक्षण सामने आते रहते हैं जिसे ‘लांग कोविड’ कहते हैं।

अमेरिका के पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि सरकारों, स्वास्थ्य देखभाल संगठनों और सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों को बड़ी संख्या में ऐसे मामलों के लिए तैयार रहना चाहिए जिनमें कोविड से स्वस्थ हो चुके लोगों को अनेक तरह के मनोवैज्ञानिक और शारीरिक लक्षणों के लिए देखभाल की जरूरत हो सकती है।

उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान कोविड-19 के अनेक रोगियों में थकान, सांस लेने में कठिनाई, छाती में दर्द और स्वाद या गंध चले जाने जैसे लक्षण होते हैं।

जेएएमए नेटवर्क ओपन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में 57 रिपोर्ट की समीक्षा की गयी जिनमें 2,50,351 लोगों के आंकड़े शामिल हैं। इनमें वयस्क और बच्चे हैं जिन्हें टीका नहीं लगा था और जिनमें दिसंबर 2019 से मार्च 2021 के बीच कोविड-19 होने का पता चला था।

जिन लोगों पर अध्ययन किया गया, उनमें 79 प्रतिशत को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और अधिकतर रोगी (79 प्रतिशत) अधिक आय वाले देशों के हैं। रोगियों की औसत आयु 54 वर्ष रही और अधिकतर (56 प्रतिशत) पुरुष थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला