लाइव न्यूज़ :

सीआईए का मुखबिर था उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग का सौतेला भाई!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 10:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देएक रिपोर्ट के अनुसार सीआईए के गुप्तचरों ने 45 वर्षीय किम से कई मौकों पर मुलाकात की थी. किम जोंग नाम की हत्या 2017 में क्वालालंपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कर दी गई थी.

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम सीआईए के लिए मुखबिरी का काम करते थे और सीआईए के कारिंदे कई बार उनसे मुलाकात कर चुके थे. किम जोंग नाम की हत्या 2017 में क्वालालंपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कर दी गई थी. दो महिलाओं ने उनके चेहरे पर कुछ लगाया था जो संभवत: नर्व गैस थी. इसकी वजह से नाम की मौत हुई.

हवाईअड्डा अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित करने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दक्षिण कोरिया एवं अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने किम को मारने का आदेश दिया था क्योंकि वह उनके परिवार के वंशवादी शासन के लिए संकट बन गए थे. बहरहाल उत्तर कोरिया ने इन आरोपों का खंडन किया है. किम और सीआईए के बीच संबंध को लेकर विस्तृत जानकारी अब तक अस्पष्ट है.

'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार सीआईए के गुप्तचरों ने 45 वर्षीय किम से कई मौकों पर मुलाकात की थी. अखबार ने ''मामले की जानकारी रखने वाले अनामित व्यक्ति'' के हवाले से यह खबर प्रकाशित की.

टॅग्स :किम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्वउत्तर कोरिया से भागे व्यक्ति ने बताया नर्क से कम नहीं वहां जिंदगी, टीवी खरीदने पर मिलती है ऐसी सज़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा