लाइव न्यूज़ :

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की घर में घुसकर हत्या, पत्नी मार्टिनी अस्पताल में भर्ती, अज्ञात लोगों के समूह ने हमला किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2021 18:43 IST

देश के अंतरिम प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि मोइसे की पत्नी, प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है।आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई। 1.1 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में मोइसे के शासन में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था।

पोर्ट ऑ प्रिंसः हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने हमला कर उनकी हत्या कर दी।

 

देश के अंतरिम प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि मोइसे की पत्नी, प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे अस्पताल में भर्ती हैं। जोसेफ ने इस ‘‘घृणित, अमानवीय एवं नृशंस हरकत” की निंदा की और कहा कि हैती की नेशनल पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है।

मंगलवार देर रात यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई। 1.1 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में मोइसे के शासन में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था।

इसकी आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक समस्याएं बढ़ती जा रही थी जहां राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में गिरोहों की हिंसा लगातार बढ़ रही थी, महंगाई थम नहीं रही थी और भोजन एवं ईंधन की ऐसे वक्त में कमी होती जा रही थी जब देश की 60 प्रतिशत आबादी दो डॉलर प्रतिदिन से भी कम कमा रही थी।

ये समस्याएं उसके सामने तब आ रही हैं जब हैती 2010 के विनाशकारी भूकंप और 2016 में आए तू‍फान ‘मैथ्यू’ के असर से अब भी उबरने की कोशिश कर रहा है। मोइसे (53) देश में चुनाव न हो पाने और संसद भंग होने के कारण दो साल से ज्यादा वक्त से आदलती हुक्म के आधार पर शासन कर रहे थे।

विपक्षी नेताओं ने उनपर अपनी ताकत बढ़ाने का आरोप लगाया था जिसमें सरकारी अनुबंधों का ऑडिट करने वाली अदालतों की शक्ति को सीमित करना तथा ऐसी खुफिया एजेंसी बनाना शामिल था जो सिर्फ राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह थी। हाल के महीनों में विपक्षी नेताओं ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी। उनका कहना था कि मोइसे का कार्यकाल कानूनी दृष्टि से 2021 में समाप्त हो गया।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकासाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला