लाइव न्यूज़ :

हैती : राष्ट्रपति की हत्या के मामले में संदिग्ध चार लोग ढेर, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 8, 2021 11:26 IST

Open in App

पोर्ट-ऑ-प्रिंस (हैती), आठ जुलाई (एपी) राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की उनके निजी आवास में मंगलवार देर रात को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को मार गिराया है जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से बेहद गरीब इस देश में हालात और खराब होने का अंदेशा है।

हैती के राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख लेओन चार्ल्स ने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारियों ने तीन पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया था जिन्हें बुधवार रात तक मुक्त कराया गया।

मोइसे की हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई। मोइसे के अधिकारवादी शासन से देश में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था। इस हमले में मोइसे की पत्नी एवं प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे को भी गोली लगी थी, जिनका इलाज चल रहा है।

अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने कहा कि सुरक्षा का जिम्मा पुलिस और सेना दोनों के हाथों में है। अमेरिका महाद्वीप के इस सबसे गरीब देश में तानाशाही का इतिहास रहा है और राजनीतिक उथल-पुथल लोकतांत्रिक शासन कायम करने में बाधा बनी है।

जोसेफ ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में राष्ट्रपति की हत्या की अंतरराष्ट्रीय स्तर की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में निर्धारित चुनाव अपने तय समय पर होने चाहिए। अधिकारियों ने देश में एक तरह से ‘‘आपात स्थिति’’ की घोषणा कर दी है और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद कर दिया है।

अमेरिका में हैती के राजदूत बूचित एडमंड ने कहा कि 53 वर्षीय मोइसे की हत्या को विदेशी आतंकवादियों और पेशेवर हत्यारों ने सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि हमलावर अमेरिकी औषध प्रवर्तन एवं प्रशासन (डीईए) के एजेंट बनकर आए थे। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि डीईए का हैती की राजधानी में कार्यालय है।

जोसेफ ने एक बयान में कहा कि कुछ हमलावर स्पेनिश में बात कर रहे थे, लेकिन उन्होंने आगे कोई जानकारी नहीं दी।

एडमंड ने वाशिंगटन में बताया कि मोइसे की पत्नी प्रथम महिला की हालत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है और उन्हें उपचार के लिए मियामी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हैती ने घटना की जांच करने के लिए अमेरिकी सरकार की मदद मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपने पांच बच्चों के साथ फांसी के फंदे से झूल गया अमरनाथ राम, तीन की मौत, दो की बच गई जान

बॉलीवुड चुस्कीपलक तिवारी का सिंड्रेला लुक हुआ वायरल, बार्बी डॉल से से कंपेयर करने लगे फैंस, देखें तस्वीरें

क्रिकेटIND vs SA: भारत को बड़ा झटका, अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी T20I सीरीज़ से बाहर, BCCI ने रिप्लेसमेंट का नाम बताया

कारोबारGold Price Record High: निवेशकों में हड़कंप, सोना ₹1.37 लाख प्रति 10 ग्राम

भारतMaharashtra Local Body Elections 2026 Dates Announced: 29 निकाय, 2,869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी 2026 को मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल

विश्वभारत ही नहीं दुनिया भर में कई देश परेशान?, दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया

विश्वSydney Mass Shooting Video: हिम्मत वाले राहगीर ने हमलावरों में से एक को पकड़ा, गोलीबारी के बीच उसे निहत्था किया

विश्वSouth Africa: 4 मंजिला मंदिर के ढहने से हादसा, एक भारतीय समेत चार की मौत