लाइव न्यूज़ :

इटली में प्रवासी भारतीयों से ‘शानदार संवाद’ हुआ: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 13:13 IST

Open in App

रोम, 30 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि इटली में प्रवासी भारतीयों और भारत वंशी लोगों से उनकी ‘‘शानदार बातचीत’’ हुई। इनमें भारत के बारे में अध्ययन करने वाले लोगों के अलावा वे भी शामिल थे जिनका बीते वर्षों में अपने मूल देश से करीबी संबंध बन चुका है।

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली आए प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के दूसरे दिन ट्विटर के जरिए रोम में समुदाय के साथ संवाद की झलकियां साझा कीं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बीती शाम, इटली के प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ रोम में शानदार संवाद हुआ। इनमें वे लोग शामिल थे जो भारत के बारे में अध्ययन कर रहे हैं और वे भी जिनका बीते वर्षों में हमारे देश के साथ करीबी संबंध विकसित हुए हैं। विविध विषयों पर उनके विचारों को सुनना बढ़िया अनुभव रहा।’’

सनातन धर्म संघ की अध्यक्ष स्वामिनी हंसानंद गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी मुलाकात ‘मन को छू लेने वाली रही’। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित ही यह (प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात) मन को छू लेने वाली रही क्योंकि इटली में हिंदू होना आसान नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री से मिलना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। इटली में हिंदू अल्पसंख्यक हैं।’’

गिरि ने कहा कि भारत की संस्कृति मानवता के लिए एक खजाने की तरह है क्योंकि प्राचीन समय से अब तक यह संस्कृति पूरी मानवजाति के लिए है। यह आरंभ से ही अहिंसा, सद्भाव और प्रकृति तथा पर्यावरण का सम्मान करने वाली संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि यह मानव जाति के कल्याण की संस्कृति है।

गिरि ने कहा, ‘‘हममें से सभी से उन्होंने (मोदी ने) अनोखा सवाल किया और पूछा कि भारत जाने पर हमें क्या पसंद आएगा, भारत में हमें कहां और क्या पसंद है। जब मैंने कहा कि तमिलनाडु तो उन्होंने मुझसे तमिल भाषा में बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी