लाइव न्यूज़ :

हैकर्स ने डेनमार्क की समाचार एजेंसी पर हमला किया, फिरौती मांगी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 21:21 IST

Open in App

कोपनहेगन, 25 नवंबर (एपी) डेनमार्क की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी पर इस हफ्ते हैकर्स ने हमला किया जिस वजह से उसकी सेवाएं कम से कम एक और दिन प्रभावित रहेंगी। एजेंसी ने लॉक किया गया डेटा खोलने के लिए हैकर्स को फिरौती देने से इनकार कर दिया है।

समाचार एजेंसी ” रिट्ज़ाउ” के सीईओ लार्स वेस्टरलोके ने बुधवार को यह नहीं बताया कि फिरौती में कितनी रकम मांगी गई थी, क्योंकि हमला करने वालों ने एक संदेश के साथ एक फाइल छोड़ी है लेकिन उसे एजेंसी ने अपने सलाहकारों की सलाह के बाद खोला नहीं है।

” रिट्ज़ाउ” डेनमार्क के मीडिया को समाचार और फोटो सेवा उपलब्ध कराती है। उसका कहना है कि उसने ग्राहकों के लिए अपनी आपात सेवा को छह ब्लॉगों पर स्थानांतरित कर दिया है।

वेस्टरलोके ने कहा ‘‘ अगर सब कुछ उम्मीद के मुताबिक हुआ तो हमारी सेवाएं बृहस्पतिवार तक धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी। ’’

उन्होंने कहा कि ” रिट्ज़ाउ” के 100 सर्वर में से हमले की वजह से लगभग 25 सर्वर क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसकी वजह से संपादकीय प्रणाली को बंद करना पड़ा।

यह हमला मंगलवार से शुरू हुआ था और इसके पीछे कौन है, इसकी जानकारी नहीं है।

” रिट्ज़ाउ” की स्थापना 1866 में हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?