2022 के लिये एच-1बी वीजा पंजीकरण नौ मार्च से शुरू होगा, 31 मार्च तक लॉटरी के नतीजे आएंगे

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:34 IST2021-02-06T21:34:23+5:302021-02-06T21:34:23+5:30

H-1B visa registration for 2022 will start from March 9, lottery results will be till March 31 | 2022 के लिये एच-1बी वीजा पंजीकरण नौ मार्च से शुरू होगा, 31 मार्च तक लॉटरी के नतीजे आएंगे

2022 के लिये एच-1बी वीजा पंजीकरण नौ मार्च से शुरू होगा, 31 मार्च तक लॉटरी के नतीजे आएंगे

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह फरवरी अगले वित्त वर्ष के लिये एच-1बी वीजा आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू होगी और कंप्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ में सफल प्रतिभागियों को 31 मार्च तक इस बारे में सूचित किया जाएगा। एक संघीय एजेंसी ने यह घोषणा की।

अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (यूएससीआईएस) की यह अधिसूचना बाइडन प्रशासन की उस घोषणा के एक दिन बाद आई है कि वह विदेशी पेशेवरों को काम के लिये वीजा जारी करने की परंपरागत लॉटरी व्यवस्था को बरकरार रखेगी।

यूएससीआईएस ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2022 के लिये एच-1बी वीजा के लिये शुरुआती पंजीकरण नौ मार्च को दोपहर में शुरू होगा और 25 मार्च की दोपहर तक चलेगा। एच-1बी वीजा एक गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले पेशेवरों को काम पर रखने की इजाजत देता है। प्रौद्योगिकी कंपनियां इस पर काफी निर्भर रहती हैं और हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों की संख्या में कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं।

एजेंसी ने कहा कि अगर उसे 25 मार्च तक पर्याप्त संख्या में पंजीकरण प्राप्त हो गए तो वह बिना किसी क्रम के पंजीकरण का चयन कर चुने हुए लोगों की अधिसूचना 31 मार्च तक भेज देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: H-1B visa registration for 2022 will start from March 9, lottery results will be till March 31

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे