लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र, उनकी पत्नी महाकुंभ में हिस्सा लेने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:41 IST

Open in App

काठमांडू, 20 अप्रैल नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह और उनकी पत्नी तथा पूर्व महारानी कोमल शाह हरिद्वार में महाकुंभ में हिस्सा लेने के बाद भारत से लौटने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया में आई खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तिहत्तर वर्षीय पूर्व नरेश और 70 वर्षीय पूर्व महारानी हाल में ही भारत से लौटे हैं। उन्होंने हरिद्वार में हर की पौड़ी में महाकुंभ के दौरान पवित्र स्नान किया था। महाकुंभ हिंदू संतों और श्रद्धालुओं का धार्मिक समागम होता है।

‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के अनुसार, उनके नमूनों की पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच की गई, जिसमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, स्वदेश लौटने पर काठमांडू हवाई अड्डे पर पूर्व नरेश तथा पूर्व महारानी का स्वागत करने के लिये सैकड़ों लोग जुटे थे।

अधिकारियों ने दंपति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है, ताकि उनकी जांच की जा सके।

ज्ञानेंद्र 2001 में उनके बड़े भाई बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव और उनके परिवार के सदस्यों का शाही महल में नरसंहार होने के बाद नेपाल नरेश बने थे।

जांच में नरसंहार का दोषी बीरेंद्र के पुत्र दीपेंद्र को ठहराया गया था। वह भी मृतकों में शामिल था।

शाह को विद्रोह होने के बाद 2008 में गद्दी छोड़नी पड़ी थी और सदियों पुरानी राजशाही को समाप्त कर दिया गया था। उसके बाद संविधान सभा ने देश को गणतंत्र में तब्दील कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला