लाइव न्यूज़ :

ग्वादर प्रदर्शन : इमरान खान ने मछली पकड़ने वाले अवैध जहाजों के खिलाफ ‘कडी कार्रवाई’ का वादा किया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:45 IST

Open in App

कराची, 12 दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि वह ग्वादर तट के नजदीक मछली पकड़ने वाले अवैध जहाजों (ट्रॉलर) के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ करेंगे। उन्होंने यह घोषणा कई हफ्तों से स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बाद की है।

इस प्रदर्शन की वजह से सरकार और प्राधिकारियों को हजारों की संख्या में इलाके में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती करनी पड़ी है। उल्लेखनीय है कि गत 28 दिनों से सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासी, सिविल सोसाइटी कार्यकर्ता, वकील, पत्रकार और महिलाएं ग्वादर के पास गैर जरूरी जांच चौकी, पानी और बिजली की भारी कमी और अवैध तरीके से मछली पकड़ने से उनके जीवीकोपार्जन पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

खान ने ट्वीट किया, ‘मैंने ग्वादर के मेहनती मछुआरों की वाजिब मांग पर संज्ञान लिया। ट्रॉलर (मछली पकड़ने वाले जहाजों) से अवैध तरीके से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना