लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना पर गुतारेस ने दुख जताया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:10 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 22 जनवरी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने की घटना और उसमें लोगों की जान जाने पर अफसोस जाहिर किया और उम्मीद जताई कि घटना की पूरी जांच की जाएगी। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बृहस्पतिवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम घटना में लोगों की मौत से दुखी है एवं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हमें उम्मीद है कि आग लगने के मामले की पूरी जांच होगी।’’

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा कि आग की घटना से कोविशील्ड टीकों का उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस के अनुसार पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर की एक इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।

कोविड-19 पर नियंत्रण पाने के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का उत्पादन सीरम संस्थान के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है। जिस भवन में आग लगी वह सीरम इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन साइट का हिस्सा है और कोविशील्ड निर्माण इकाई से एक किमी दूर है, इसलिए आग लगने से कोविशील्ड के निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ा है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना