लाइव न्यूज़ :

गुतारेस ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका के पुन: प्रवेश को ‘‘उम्मीद का दिन’’ बताया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 13:36 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 20 फरवरी संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका के पुन: प्रवेश को दुनिया के लिए एक ‘‘उम्मीद का दिन’’ बताया और कहा कि पिछले चार वर्षों से ‘‘प्रमुख साझेदार’’ की अनुपस्थिति ने ऐतिहासिक समझौते को कमजोर किया।

शुक्रवार को अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर पेरिस जलवायु समझौते में वापसी की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस ने कहा, ‘‘आज उम्मीद का दिन है, क्योंकि अमेरिका आधिकारिक रूप से पेरिस समझौते में शामिल हुआ है। यह अमेरिका और दुनिया के लिए एक अच्छी खबर है।’’

गुतारेस ने अमेरिका के पेरिस समझौते में फिर से शामिल होने के मौके पर शुक्रवार को आयोजित एक आनलाइन कार्यक्रम में कहा, ‘‘आप सभी के साथ और विशेष रूप से विशेष दूत जॉन केरी के साथ इस अवसर का जश्न मनाना खुशी की बात है, जिनका काम इस ऐतिहासिक समझौते में परिलक्षित होता है।’’

ट्रंप ने अमेरिका को ऐतिहासिक पेरिस समझौते से अलग कर लिया था और गुतारेस ने उस निर्णय को ‘‘ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और वैश्विक सुरक्षा को बढ़ावा देने के वैश्विक प्रयासों के लिए एक बड़ी निराशा’’ करार दिया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद कई महत्वपूर्ण कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे और वाशिंगटन द्वारा पेरिस जलवायु समझौते को फिर से स्वीकार करना नये राष्ट्रपति पद के पहले कदमों में से एक था।

दिसंबर 2015 में पेरिस समझौते को स्वीकार किए जाने के समय केरी अमेरिकी विदेश मंत्री थे। प्रतीकात्मक भाव के तौर पर उन्होंने अप्रैल 2016 में संयुक्त राष्ट्र में संधि पर हस्ताक्षर किए थे। उसक समय उनके साथ उनकी पोती भी साथ थी।

गुतारेस ने कहा कि पिछले चार सालों से एक प्रमुख हिस्सेदार की अनुपस्थिति ने पेरिस समझौते को कमजोर किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आज, हम अमेरिका के इस संधि में फिर से प्रवेश करने का जश्न मना रहे हैं, हम इसकी इसकी संपूर्णता में बहाली को स्वीकार करते हैं जैसा इसके रचनाकार चाहते थे।’’

गुतारेस ने कहा कि पेरिस समझौता एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी तक की गई प्रतिबद्धताएं, जिसमें पेरिस में की गई प्रतिबद्धाएं भी शामिल हैं, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘चेतावनी के संकेत हर जगह हैं। 2015 के बाद के छह साल रिकॉर्ड में छह सबसे गर्म साल रहे हैं। कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। हर क्षेत्र में आग, बाढ़ और मौसम से संबंधित अन्य चरम घटनाएं हो रही हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आगाह किया कि यदि देशों ने अपने को नहीं बदला तो ‘‘हम इस शताब्दी में तीन डिग्री से अधिक तापमान के विनाशकारी वृद्धि का सामना कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बहुत देर नहीं हुई है, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम सक्षम हों, न केवल अगले दशक के दौरान उत्सर्जन में भारी कमी के लिए स्थितियां बनाने के लिए बल्कि 1.5 डिग्री की सीमा को प्राप्त करना संभव बनाने के लिए।’’

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र के लिए एक केंद्रीय उद्देश्य 2050 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लिए वास्तव में वैश्विक गठबंधन बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल में, विश्व अर्थव्यवस्था का 70 प्रतिशत और वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का 65 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करने वाले देश शुद्ध शून्य उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्धता जतायी है।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि अमेरिका औपचारिक रूप से इस गठबंधन में जल्द ही शामिल होगा, जैसा कि राष्ट्रपति बाइडन ने संकल्प जताया है और 2050 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन तक पहुंचने के लिए अपनी ठोस योजना पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक