लाइव न्यूज़ :

गुतारेस ने फ्रांसीसी राजनयिक को अफगान, क्षेत्रीय मामलों पर अपना निजी दूत नियुक्त किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 12:02 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 18 मार्च संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वरिष्ठ फ्रांसीसी राजनयिक ज्या अरनॉल्ट को अफगानिस्तान तथा क्षेत्रीय मामलों पर अपना निजी दूत नियुक्त किया है। अरनॉल्ट गुतारेस की ओर से क्षेत्रीय देशों के साथ संबंध स्थापित करेंगे और काबुल तथा तालिबान के बीच वार्ता का समर्थन करने के साथ ही यदि इन दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति बनती है तो उसके क्रियान्वयन में भी मदद देंगे।

गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि अफगानिस्तान तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर महासचिव के निजी दूत की नियुक्ति का यह कदम बताता है कि संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।

दुजारिक ने कहा कि अफगानिस्तान की भलाई की खातिर क्षेत्रीय सहयोग के महत्व को देखते हुए गुतारेस के निजी दूत पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों की प्रगति के लिए काम करेंगे ताकि देश में शांति कायम हो सके।

उल्लेखनीय है कि अफगान सरकार और तालिबान दशकों से जारी युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से सीधे वार्ता कर रहे हैं।

अरनॉल्ट अफगानिस्तान मामलों पर महासचिव के विशेष प्रतिनिधि देबाराह लायंस तथा यूएनएएमस (यूनाइटेड नेशन्स असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान) के साथ मिलकर काम करेंगे।

अफगानिस्तान के विषय पर बृहस्पतिवार को मास्को कई दौर की बातचीत करेगा जिसमें उसके प्रतिनिधियों के साथ-साथ अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधि, अफगान सरकार का प्रतिनिधिमंडल तथा तालिबान के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

दुजारिक ने कहा कि मास्को वार्ता में संरा की ओर से किसी को नहीं भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल