लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने अहमदिया समुदाय के सदस्य की हत्या की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:07 IST

Open in App

पेशावर, नौ नवंबर (एपी) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर के बाहरी हिस्से में बंदूकधारियों ने अहमदिया समुदाय के 82 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी ।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हालिया महीने में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के तीन और लोगों की हत्या कर दी गयी थी।

पाकिस्तान के अहमदिया समुदाय के एक प्रवक्ता सलीमुद्दीन ने बताया कि महबूब खान रविवार को बस टर्मिनल पर खड़े थे कि उसी दौरान हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने कहा कि खान को उनके पंथ के कारण निशाना बनाया गया। पुलिस ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की लेकिन किस इरादे से उन्हें निशाना बनाया गया, इस बारे में बताने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान की संसद ने 1974 में अहमदिया समुदाय को गैर मुस्लिम घोषित किया था। इस्लामी चरमपंथी आए दिन अहमदिया समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाते रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल