नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 15 लोगों की जान ली

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:00 IST2021-11-16T18:00:47+5:302021-11-16T18:00:47+5:30

Gunmen kill 15 in Nigeria | नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 15 लोगों की जान ली

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 15 लोगों की जान ली

लागोस (नाइजीरिया), 16 नवंबर (एपी) नाइजीरिया के उत्तर पश्चिम में बंदूकधारियों ने कम से कम 15 लोगों को मार डाला। सोकोतो प्रांत के गवर्नर ने यह कहा है।

गवर्नर अमीनु तम्बुवाल ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारियों ने सोकोतो प्रांत में रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक इन हमलों को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि प्रांत की राजधानी से करीब 97 किमी दूर और पड़ोसी नाइजर की सीमा के नजदीक स्थित एक शहर में कम से 13 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, प्रांत की राजधानी से करीब 76 किमी दूर गोरोनयो में दो व्यक्ति मारे गये।

नाइजीरिया के समूचे उत्तर पश्चिम और मध्य हिस्सों में इस साल हिंसक हमलों में सैकड़ों लोग मारे गये हैं।

अधिकारियों और सुरक्षा विश्लेषकों के मुताबिक, बंदूकधारी ज्यादातर फुलानी जातीय समूह के युवा हैं, जो घुमंतू चरवाहे हैं और जल एवं चारागाह भूमि को लेकर हसुआ कृषक समुदाय के साथ दशकों से उनका संघर्ष चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gunmen kill 15 in Nigeria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे